गुरुवार, अप्रैल 25, 2024

Introduction to Sohagpur ऐतिहासिक महत्व

सोहागपुर मध्य प्रदेश के दक्षिण मध्य हिस्से में स्थित होशंगाबाद जिले का तीसरी श्रेणी का नगर है। यह नगर तहसील मुख्यालय है और इसके शहरी स्थानीय निकाय (ULB) को नगर परिषद का दर्जा दिया गया है।1901 में यह नगर तहसील बना और 1922 में इसे नगर पालिका का दर्जा मिला लेकिन जनसंख्या के अनुसार इस नगर को 1993 में नगर पंचायत घोषित कर दिया गया। सोहागपुर को अगस्त 2010 में नगर परिषद का दर्जा मिला। सोहागपुर होशंगाबाद जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका है।कुशल विकास और सुविधाजनक प्रशासन के लिए इस नगर को जनसंख्या, क्षेत्रफल और भूमि उपयोग के आधार पर 15 वार्डों में बाँट दिया गया है। सोहागपुर का कुल क्षेत्रफल 10.48 वर्ग किमी (1048 हेक्टेयर) और जनघनत्व 24 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर (PPH) है जहाँ नगर का कुल क्षेत्रफल 3.26 वर्ग किमी (326 हेक्टेयर) और जनघनत्व 77 पीपीएच है।

Location and Climate of Sohagpur भौगोलिक स्थिति एवं जलवायु

सोहागपुर की सामान्य स्थला ति थोडी उबड़-खाबड या असमान है।यह 22°41’58’’ अक्षांश और 78°11’53’’ देशांतर पर स्थित है। सतपुड़ा आरक्षित वन सोहागपुर नगर से 10 किमी की दूरी पर स्थित है।

सोहागपुर नगर में मध्यम प्रकार की जलवायु पाई जाती है जिसकी औसत ऊँचाई समुद्र तल से 331 मीटर है और औसत वर्षा 134 सेमी है। औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और 19 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है। कुल मिलाकर, नगर की जलवायु न तो बहुत ज्यादा गर्म है और न ही बहुत ज्यादा ठंडा और वर्ष भर माहौल सुखद बना रहता है।

Connectivity to Sohagpur सम्पर्क

SH 22 प्रमुख राजमार्ग है जो सोहागपुर को 50 किमी की दूरी पर पश्चिम की ओर होशंगाबाद जिला मुख्यालय से और पूर्व की ओर 20 किमी की दूरी पर पिपरिया से जोड़ता है। यह नगर पश्चिमी मध्य रेलवे लाइन पर स्थित है जो इसे इलाहबाद और इटारसी से जोड़ती है जो भारत के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में से एक है। राज्य की राजधानी भोपाल सोहागपुर से 126 किमी की दूरी पर स्थित है। यह नगर मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी के मार्ग पर स्थित है जो 75 किमी की दूरी पर स्थित है और प्रसिद्ध नैशनल पार्क सतपुड़ा भी 150 किमी की दूरी पर स्थित है।
© 2016 नगर परिषद् सोहागपुर